सेकंड ड्राइवर ने ड्राइवर को चाकू से प्रहार कर किया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत*

13/4/2021अजुहा कौशांबी। नगर पंचायत अजुहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 6:00 बजे आपसी वाद विवाद में दोनों ड्राइवरों के बीच झगड़ा होने लगा। कुछ ही पल में सेकंड ड्राइवर ने इरशाद नामक चालक को चाकू से प्रहार कर दिया। हमलावर घटनास्थल से तुरंत फरार हो गए। जिससे घटनास्थल पर ही चालक तड़पने लगा। घायल अवस्था में चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा स्थित भारत मेमोरियल हॉस्पिटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े मंगलवार की सुबह 6:00 बजे डाक पार्सल गाड़ी नंबर H R 38 Y 1828 इंदौर से पटना डाक पार्सल लेकर जा रहे चालक इरशाद उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र शाहिद खान निवासी तेल मास थाना मीरगंज जिला बांस बरेली को डाक पार्सल गाड़ी में सवार तीन साथियों में से सेकंड ड्राइवर ने चाकू से चालक इरशाद को हमला कर दिया। ट्रक चालक की चीख-पुकार सुन जब तक आसपास के लोग पहुंच पाते तब तक तीनों साथी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस चौकी अजुहा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल चालक को 108 एंबुलेंस से आनन फानन जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

*दिवंगत पत्रकार की आकस्मिक मौत पर आयोजित हुई शोक सभा*

*

12/4/2021कौशांबीवरिष्ठ पत्रकार शिवनंदन साहू की आकस्मिक मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिराथू के तत्वावधान में 2 मिनट मौन रख कर एक शोक सभा आयोजित की गई।
यूनिवर्स टाइम के ब्यूरो चीफ अनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित तहसील अध्यक्ष एमडी मौर्य, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मोo मेराज, बृजेंद्र अग्रहरी, अरविंद केसरवानी, गजेंद्र मिश्रा, रंजीत सोनकर, देवेंद्र चौधरी, संतोष कुमार सहित समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार की आकस्मिक मौत से पत्रकारिता जगत में मातम छाया हुआ है। उनकी कमी हम सभी साथियों को खलती रहेगी।

*दिवंगत पत्रकार की आकस्मिक मौत पर आयोजित हुई शोक सभा*

UP.MEDIA INCHARGE RANJEET KUMAR

12-04-21 कौशांबीवरिष्ठ पत्रकार शिवनंदन साहू की आकस्मिक मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिराथू के तत्वावधान में 2 मिनट मौन रख कर एक शोक सभा आयोजित की गई।
यूनिवर्स टाइम के ब्यूरो चीफ अनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित तहसील अध्यक्ष एमडी मौर्य, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मोo मेराज, बृजेंद्र अग्रहरी, अरविंद केसरवानी, गजेंद्र मिश्रा, रंजीत सोनकर, देवेंद्र चौधरी, संतोष कुमार सहित समस्त सम्मानित पत्रकार साथियों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार की आकस्मिक मौत से पत्रकारिता जगत में मातम छाया हुआ है। उनकी कमी हम सभी साथियों को खलती रहेगी।

*शिवपुर में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गेहूं के खेत में लगी तार से टकरा गया जिस को गंभीर चोटें आईं।*

30-03-21 कौशांबी… कोखराज थाना क्षेत्र के चौकी टेढ़ी मोड़ शाहजहांपुर के अंतर्गत शिवपुर में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गेहूं के खेत में लगी तार से टकरा गया जिससे गंभीर चोटे आई मौके पर सहजादपुर पुलिस पहुंचकर घायल को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्ति प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली ग्राम के रहने वाला है घायल व्यक्ति का नाम गुरु पुत्र गोविंदा है रिश्तेदारी शिवपुर में आया था।

अहिरारा ग्राम में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

30-03-21 कौशांबी.…कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा ग्राम में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र
अहीररा गांव निवासी सूरज दुबे उम्र 21 वर्ष पुत्र दिलीप दुबे अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है युवक के परिजनों को आत्महत्या करने की जानकारी जैसे ही हुई घर में रोना पीटना शुरु हो गया मामले की सूचना परिजनों ने चौकी इंचार्ज सहजादपुर राकेश चंद शर्मा को दी जानकारी मिलने के बाद सहजादपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started