कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र कड़ा गंगा हनुमान घाट में सैनी थाना क्षेेत्र के ग्राम सभा मर्दानपुर बर्जी के तकियां गांव के तीन नव युवक लड़के गंगा स्नान करने को लगभग 10 बजे के बाद गये थे जिनका नाम (1) मो० रजा खॉ उर्म लगभग 20 वर्ष पुत्र मो० इशरार खॉ
(2) मो० राजा खॉ उर्म लगभग 18 वर्ष पुत्र मो० दिलशाद खॉ (3) मो० शाहिल खॉ उर्म लगभग 20 वर्ष पुत्र मो० गयाश अहमद हम आप को बता दे की इन तीनो लड़को की गंगा में डुबने से मौके पर ही हुई मौत मौके पर महजूद लोगो ने कड़ा धाम थाने पुलिस को दी सुचना मिलने पर पहुची पुलिस मल्लाहो ने शव खोजने के लिये लगाई गंगा में डूबकी जिसमे की दो लोगो की शव को गंगा से निकाला जिसमे की अभी तक
मो० शाहिल पुत्र गयाश अहमद की शव को मल्लाहो ने अभी तक नही पाया है सुचना जैसे ही परिजनो को मिली तो परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है जब गांव व गांव के आस पास के लोगो को यह घटना की जान कारी मिली तो सैकड़ो से भी ज्यादा लोगो की भीड कड़ा हनुमान घाट पर इक्ठा हो गई कड़ा धाम की पुलिस ने लिखा पड़ी कर के परिजनो को शव देने का फैसला लिया और परिजनो को शव दे दिया गया है!
कौशाम्बी ब्लॉक नेवादा के बहुगुरी प्रधानाध्यापक अजीत श्रीवास्तव का कोरोना से मृत्यु हो गई अजीत का इलाहाबाद ग्राम पंचायत चुनाव में डय़ूटी लगी थी उसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और रविवार की शाम 5 बजे उनकी मृत्यु हो गई ये बहुत ही नेक मृदुल भाषी और कर्मठ शिक्षक के रूप में इनकी गिनती होती थी ये अध्यापक के ट्रेनर के रूप में भी कार्य करते थे नेवादा ब्लॉक में इस प्रकार आज दूसरे शिक्षक की कोरोना से मृत्यु हुई है जिससे करण कौशाम्बी जनपद में शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गई !बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव से अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारियों की इस महामारी से हो रहे मौत के कारण माननीय मुख्यमन्त्री और निर्वाचन आयोग से पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है बिहार के तौर पर यहा भी पंचायत चुनाव स्थगित किया जाए इन मौत के पीछे कर्मचारी सरकार को जिम्मेदार मानते है !
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र ग्राम सभा मर्दानपुर बर्जी के किरैहा गांव के मूल्य निवासी है जिनके कल सुबह लगभग 8 बजे टीबबेल पर घर के अन्दर एक जहरिरे सर्प ने डस लिया जिनका नाम जयप्रकाश मौर्य उर्फ लाला भाई उर्म लगभग 40 वर्ष पुत्र बजरंगी लाल मौर्य के पुत्र को सर्प ने डसा जिनको गांव के ही कुछ लोगो ने इलॉज के लिये ले गये थे मंझनपुर जिला हॉसिपिटल में इलॉज के दौरान मौत हो गई जैसे ही मौत की खबर खबर घर के परिजनो को चली तो पत्नी रन्नो देवी व लड़का आशिष मौर्य व मनिष मौर्य व माता पिता व गांव के सभी लोगो का रो रो कर बुरा हार हो गया है इतना ही नही हम आप को बता दे की जब शव को घर लाया गया तो गांव के लोगो ने शव को देख कर बड़े बड़े आसुओ के साथ रोने पीटने लगे जयप्रकाश मौर्य जी के मृत्य शव को कड़ा घाट में अन्तिम शव दहा कर दिया गया है
*कोखराज पुलिस द्वारा मुठभेड़ मे 03 गो तश्करों को किया गया गिरफ्तार आज दिनांक 21-04-20 21
मनोज कुमार कौशांबी ब्यूरो चीफ
जनपद कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह कौशाम्बी , अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व क्षेत्राधिकारी सिराथू के कुशल निर्देशन में अपराध अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अवैश शस्त्र की तस्करी व अवैध रूप से परिवहन के क्रम मे उप निरक्षक मोहम्मद जमीर , उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह , कांस्टेबल विक्रम सिंह , कांस्टेबल अनूप कुमार व कांस्टेबल चेतन बाबू , कांस्टेबल विवेक यादव की तलाश वांछित अपराधी एवं वारन्टी देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखविर खास सूचना कि एक कन्टेनर जिसका नं0 UP 42 AT 2047 है जो कानपुर की तरफ से आ रहा है यदि इसको रोक कर चेक किया जायेगा तो गोवंश पकडे जा सकते है जिसमे बैलो को ठूस ठूस कर भरा गया है जो बिहार प्रान्त कटने के लिये ले जा रहे है इस सूचना पर विश्वास करके मै प्र0नि0 मय फोर्स के फ्लाई ओवर हाइवे रोड बहद ग्राम सिहोरी बैरियर लगा कर चेकिंग करने लगा अचानक कन्टेनर उपरोक्त द्वारा तेजी से बैरियर तोड कर व टोल को भी क्रास कर भगने लगा जिसके उपरान्त कन्टेनर UP 42 AT 2047 को अपनी गाडी UP 73 G 0215 सरकारी से रोकने का प्रयास किया गया किन्तु कन्टेनर उपरोक्त मे बैठे आरोपियो बार बार गाडी के हूटर व सायरन देने के बाद भी गाडी को नही रोका गया एवं टोल प्लाजा से आगे अचानक गाडी खडी कर उसमे से कूद कर सकाढा गांव स्थित गंगा कछार मे भागने का प्रयास किया जाने लगा ललकराने पर पुलिस पार्टी पर उक्त कन्टेनर चालक व उसके सांथियो द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक हम पुलिस पार्टी पर फायर किया कि हम लोग बाल बाल बच गये जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षार्थ फायर करते हुए उपरोक्त भागे हुए तीनो व्यक्तियो को घेरघार कर पकड़ लिया गया , तीनो व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहला अपना नाम 1. गुड्डू पाल पुत्र सुभाष पाल उम्र 23 वर्ष 2. कुलदीप पाल पुत्र बुद्धापाल उम्र 19 वर्ष निवासीगण चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी 3. इरफान मोहम्मद पुत्र अल्ताफ बंजारा ग्राम केदारपुर थाना शुक्ल बाजार अमेठी उत्तर प्रदेश बताया जिनकी जामा तलाशी से दो अदद तमन्चे 315 बोर व 04 अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिनके विरूद्ध सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता इरफान मोहम्मद S/O अल्ताफ बंजारा ग्राम केदारपुर थाना शुक्ल बाजार अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष गुड्डू पाल S/O सुभाष पाल उम्र 22 वर्ष चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी । कुलदीप पाल S/O बुद्धापाल उम्र 20 वर्ष चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी । नं0 UP 42 AT 2047 का वाहन स्वामी नाम पता अज्ञात पंजिकृत अभियोग मु0अ0सं0 181/21 धारा 307/353/332 भादवि0 व 3/5क/ख/8 गोवध निवारण अधिनियम अभियुक्त इरफान मोहम्मद पुत्र अल्ताफ बंजारा के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद होने पर मु0अ0सं0 182/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियुक्त गुड्डू पाल पुत्र सुभाष पाल के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद होने पर मु0अ0सं0 183/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजिकृत किया गया । बरामदगी विवरण दो अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद द जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर । 30 अदद बैल एक अदद कन्टेनर नं0 UP 42 AT 2047 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
उप निरीक्षक मोहम्मद जमीर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह चौकी हर्रायपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
21/4/2021कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र टेंवा चौकी इंचार्ज मगंलवार की शाम गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान ओसा मंडी नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार आते दिखे पुलिस को उन पर शक हुआ पुलिस ने उन दोनों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने उन दोनो को तुरन्त अपने हिरासत में ले लिया और उन दोनों के कानूनी खिलाफ लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर टेवा चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ओसा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान दो लोग बाइक से आते दिखाई दिया दोनों को रोककर बाइक के कागजात की मांग किया इस पर दोनों बाइक सवार कागज नहीं दिखा पाए दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक -एक कारतूस तथा चोरी की बाइक पैसन प्रो बिना नेम प्लेट की बरामद हुई दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम इश्तियाक अहमद पुत्र मुमताज, सुनील पुत्र नरेश निवासी पडीरी, थाना करारी बताया दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया गया है!
*मृतका के परिजनों ने लगाया ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप*
रंजीत कुमार यूपी मीडिया इंचार्ज
कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बे में घरेलू कलह से तंग आकर एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता के परिजनों की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बताते चलें कि सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन निवासी रामसेवक ने अपनी पुत्री गीता उम्र लगभग 19 वर्ष की शादी जयकरन पुत्र सुरेश कुमार पासी निवासी वार्ड नंबर 3 शांति नगर नगर पंचायत अजुहा थाना सैनी के साथ 25 अप्रैल 2020 को वैश्विक कोरोना महामारी काल में रीति रिवाज के साथ किया था। सोमवार की सुबह गीता देवी ने अपनी मां केला पति से फोन पर बताया कि पति और ससुर ने लात घुसा से मारपीट दिया है। बेटी की पीड़ा सुनते ही परिजन ससुराल आ ही रहे थे कि दामाद ने फोन कर बताया कि गीता देवी ने जहर खा लिया है। ससुराली जन नवविवाहिता की हालत नाजुक देख आनन फानन क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक के अनुसार गीता देवी की मौत हो गई थी।
नवविवाहिता के पिता रामसेवक सैनी थाना पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि मेरी पुत्री गर्भवती गीता देवी को ससुराली जन पति ससुर ननंद ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर जहर खिलाकर मार डाला है। मृतका के परिजनों की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्भवती नवविवाहिता की मौत से मायके पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
नवविवाहिता के ससुराल के पड़ोसी जनों ने बताया कि 3 दिन से गीता देवी ससुर, पति से झगड़ा करती थी। 3 दिन पति ससुर खाली पेट परिवार का पालन पोषण करने के लिए पल्लेदारी करने बाजार चले जाते थे। सोमवार की सुबह रोजमर्रा की तरह रोजी रोटी कमाने के लिए पति जयकरन, ससुर सुरेश पासी बाजार पल्लेदारी करने चले गए थे। सूनसान पाकर नवविवाहिता ने पेट में पल रहे बच्चे की परवाह न करते हुए जहर खा लिया। नवविवाहिता की नाजुक हालत की सूचना मिलते ही पति और ससुर आनन फानन बाजार से आकर उपचार कराने के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहींगर्भवती मृतका की मां केला पति ने बताया कि ससुराली जनों ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डाला है।
19/4/2021कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ब्रेकर से अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। संवत मऊ थाना खागा जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय सरवन के लड़के के गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे चार पहिया वाहन सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन पुलिस ने क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया।
आपको बताते चलें कि स्वर्गीय सरवन निवासी संवत मऊ थाना खागा जनपद फतेहपुर के पुत्र पिंटू की गोद भराई की रस्म अदा करने के लिए सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव निवासी शिवनारायण शर्मा उर्फ झल्लर के यहां परिवार सहित चार पहिया वाहन में सवार होकर जा ही रहे थे कि अजुहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेकर से अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। ट्रक में जोरदार टक्कर लगने से चार पहिया वाहन में सवार होरी लाल पुत्र राम आसरे 60 वर्ष, सनोज कुमार पुत्र राम आसरे 35, सपना देवी पत्नी सनोज कुमार 30, नितिन कुमार पुत्र होरीलाल 15 वर्ष को गंभीर चोट आ गई। सड़क दुर्घटना होते ही आसपास के लोग घटना के बारे में पुलिस को सूचना दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग से चंद कदम की दूरी पर अजुहा पुलिस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
18/4/2021कौशांबी। वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने 36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर पंचायत अजुहा अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता मय कर्मचारी पूरे नगर में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन करते नजर आए। कस्बे की गल्ला मंडी सब्जी मंडी विद्यालयों मंदिरों सार्वजनिक स्थानों की गलियों प्रमुख चौराहों पर साफ सफाई करते हुए सैनिटाइजेशन भी किया गया। 36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन कस्बे की किराना गली, आदर्श गली, सनई मंडी, भोला चौराहा, शायरी माता की दुकानें अधिकांश बंद रही। लेकिन पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी घुमाई रेलवे फाटक पर सब्जी की दुकानें गुटका पान मसाले बिना मास्क लगाए दुकानदार धड़ल्ले से बेचते हुए नजर आए। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसी क्रम में नगर पंचायत कड़ा धाम नगर पंचायत सिराथू सैनी बस स्टॉप के प्रमुख चौराहों गलियों में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन करवाया। संपूर्ण लॉकडाउन का असर इन क्षेत्रों में आंशिक रहा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें चोरी चुपके खुलती दिखाई दी।
कोरोना महामारी आपदा में मध्यम वर्गीय लोगों की जेब हो रही ढीली मालामाल हो रहे किराना व्यवसाई
सिराथू कौशांबी। संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा नगर पंचायत अजुहा, सैनी, सिराथू, देवीगंज, कडा, मूरतगंज के प्रमुख किराना व्यवसायियों ने ट्रांसपोर्ट बंद होने से माल ना आने का बहाना कर धूम्रपान संबंधित गुटका बीड़ी सिगरेट सुपारी तंबाकू सुरती का रेट डेढ़ से दोगुना महंगा करके ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों तथा ग्राहकों को बेचकर लूटने का कार्य कर रहे हैं। दिन दूनी रात चौगुनी किराना व्यवसायियों की आमदनी बढ़ती ही जा रही है। मध्यम वर्गीय, किसानों, मजदूरों की आमदनी लाख डाउन में भले ही ठप हो गई हो। लेकिन यह किराना व्यवसाई अच्छी जिंदगी जीने के लिए ग्रामीणों को दिनदहाड़े लूटने का कार्य कर रहे हैं। कौशांबी जनपद के आला अधिकारी इन किराना व्यवसायियों के स्टॉक रूम और गोदाम पर छापामार कार्यवाही कर अगर खंगाले तो करोड़ों का डंप माल इनके गोदामों से मिलेगा। कस्बे के नागरिकों समाजसेवियों ने इन मनबढ़ थोक किराना व्यवसायियों द्वारा डेढ़ से दोगुना दामों में खाद्य पदार्थ धूम्रपान से संबंधित सामान चोरी चुपके माल खत्म होने का बहाना कर आओ ने पौने दामों पर बेचा जा रहा है। इन किराना व्यवसायियों की मनमानी को रोकने के लिए जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया है।
17/4/2021कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत निधियांवां गांव के बाहर एक कुएं में छः दिन पहले नशे की हालत में कुंए में गिर गया था। कुएं से निकली दुर्गंध पास के भट्ठा मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दिया सूचना पर पहुंची शहजादपुर पुलिस शव को कुंए से बाहर निकलवाया मृतक युवक के जेब में आधार कार्ड के माध्यम से पुलिस ने शिनाख्त करवाई मृतक युवक की बहन निधियावां गांव में व्याही है जिसने लाश देखते ही अपना सगा भाई बताई है। उन्होंने बताया कि शाम रविवार को मेरे घर आया था। जो काफी नशे की हालत में था। मैं घर पर रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन मेरा भाई घर जाने के लिए जिद पर अड़ा रहा जिसको मैं रोक ना पाई और घर जाने को कह कर मेरे घर से चला गया जिसका शव गांव के बाहर एक कुएं में बरामद हुआ शहजादपुर इंचार्ज राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक युवक विनय कुमार(36) वर्ष पुत्र गिरधारी लाल गौतम निवासी गोरियों थाना सैनी जनपद कौशाम्बी का निवासी है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
*नवागत चौकी प्रभारी की ताबड़तोड़ दबिश से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
रंजीत कुमार यूपी मीडिया इंचार्ज
**
सिराथू कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बा तथा ग्रामसभा घुमाई के खरका पर अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच पुलिस ने दबिश दिया। ग्रामसभा घुमाई के खरका पर शराब बनाने के उपकरण, आधा दर्जन भट्ठियों, लगभग 4 कुंटल लहन को पुलिस के जवानों ने नष्ट किया।
वैश्विक कोरोना महामारी तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों द्वारा निर्मित कच्ची शराब का सेवन करने से कई जनपदों में हुई मौतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी अभिनंदन सिंह ने जनपद को अवैध कच्ची शराब से मुक्त करने के लिए सीओ सिराथू के निर्देशन में सैनी थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक सैनी रणंजय सिंह, नवागत अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मय हमराही कस्बे के विभिन्न वार्डों तथा ग्रामसभा घुमाई के खरका पर पहुंचकर अवैध शराब कारोबारियों की भट्ठियों, शराब बनाने के उपकरण व खेतों की ओर छुपाए गए लगभग 4 कुंटल लहन को नष्ट किया। दबिश की जानकारी मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। केवल बच्चे और महिलाएं ही अपने अपने घरों पर दिखाई दे रही थी।पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।