कौशाम्बी सिराथू डाकघर में पोस्ट मैन के पद पर कार्यरत ग्राम कनवार के श्री मोहन लाल पुत्र स्व श्री जियालाल जी 33 वर्ष तक सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। बताते चले कि इनकी सन 1988 में जॉइनिंग अर्ध सरकारी (ED) के पद पर हुई थी। 18 वर्ष बाद नवम्बर 2006 में परीक्षा पास कर विभागीय पोस्ट मैन के पद पर नियुक्त हुए। लगभग 33 वर्ष तक की सेवा के बाद 31/05/2021 को सेवानिवृत्त हुए। इस बीच इनका कार्यकाल बहुत ही
ADVERTISEMENT
सराहनीय रहा । SPM राजमणि तिवारी के अनुसार इन्होंने अपनी 33 वर्ष की सेवा में एक भी शिकायत का मौका नहीं दिया और सदैव पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को पूरा किया। विदाई के समय सारा स्टॉप इनका साथ छूटने से रो पड़ा। इस अवसर पर SPM राजमणि तिवारी सिराथू, डाक सहायक जाबिर अली, डाक सहायक नवल प्रताप सिंह, SPM संजय कुमार कड़ा, राजेन्द्र पोस्ट मैन, ब्रांच पोस्ट मास्टर शाखा अवधेश कुमार पोस्ट ऑफिस सिराथू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कौशाम्बी के थाना कड़ा के दारानगर के उमेश कुमार सोनकर पुत्र लल्लू प्रसाद सोनकर की पुत्री कल्पना(परिवर्तित नाम) का प्रेम प्रसंग पइंसा थाना के अफजलपुर उंवारी के राज पुत्र गुलाब के साथ चल रहा था। राज अपनी प्रेमिका से चोरी चुपके से मिलने बीच बीच आया करता था।
बीती कुछ दिन पहले की रात को लगभग 10 बजे लड़की के घर वाले खाना खा कर सो गए और सुबह देखा तो लड़की घर से गायब थी। यह देख घर वाले परेशान होकर ढूढने लगे। लड़की के पिता ने लड़के के पिता गुलाब से फोन पर बात की तो लड़के के पिता ने दो तीन दिन में पता लगाकर भेजने को कहा लेकिन लगभग 4 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला तब लड़की के पिता उमेश कुमार ने थाना कड़ा में रिपोर्ट लिखवाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उमेश कुमार का आलाधिकारियों से निवेदन है कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाय।
कौशाम्बी = धाता थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर कचरौली के देवरी गांव में राम सजिवन सरोज , फूल चन्द्र सरोज , संतीश कुमार सरोज , के घरो के ठीक सामने सरकारी खलिहान की भूमी पर दबंग बिरभार , चुन्नी लाल के व्दारा मूल चन्द्र ,सतीष कुमार सरोज के घर के सामने काफी दिनो से सरकारी खलिहान भूमी पड़ी हुई है उसी रास्ते से इन लोगो का आने जाने का रास्ता भी है गांव के ही दबंगो के व्दारा जी सी बी बुला कर नये भवन बनवाने का जबरन कब्जा किया जा रहां है जो की गांव के कुछ लोगो ने जब इसका बिरोध किया और कहने लगे की यह भूमी तो खलिहान है यह पर कोई भी भवन नही बन सकता है दबंगो ने जब इतना सुना तो दबंग बिरभान व चुन्नी लाल दोनो लोगो ने गाली गलौज करते हुये लाठी डन्डे व लोहे के राड़ ले कर बाहर आ गये और कहने लगे की जिसकी मां दूध पिलाया हो या जिसे अपनी अपनी जान गवाना हो ओ इस कार्य को या फिर जी सी बी को रोक कर दिखाये उन्ही लोगो की लाश के ऊपर दिवार खड़ी कर देगे पिड़ित परिवार के लोगो ने धाता थाना में अपनी जान माल की सिकायत करने गये तो सुना पत्र लेने के बजये थाना अध्यक्ष व कुछ पुलिस लोगो ने पिडित परिवार को थाने से भगा दिया इतना ही नही हम आप को बता दे की योगी सरकार में दबंगो का बहुत मुह बोल बाला नजर आ रहां है
ADVERTISEMENT
हम आप को बता की जिले भर में सरकारी भूमी पर दबंगो के व्दारा जबरन कब्जा किया जा रहां है जिले के उच्चय अधिकारी गण आखिर क्यो मौन बैठे है प्रदेश व जिले भर में दबंगो का हौसला सरकार के दम पर व जिले के पुलिस प्रशासन के दम पर उनका हौसला बुलन्द है यह तो पूरी तरह जॉच का बिषय बन रहां है
कौशाम्बी =पुलिस अधिक्षक अभिन्दन के आदेशो पर सैनी थाना की पुलिस SI सुमित कुमार व SI जनार्धन सिहं मै पुलिस बल के साथ टेढ़ीमोड चौराहे पर आज चलायां संघन्न चेकिगं अभियान टेढ़ीमोड चौराहे पर पुलिस बल को देख बिना अवश्यक कार्य के घूम रहे बाइक सवार लोगो में खलबडी मच गई हम आप को बता दे की बिना मॉक्स व बिना हिलमिट के घूम रहे बाइक सवार लोगो का 10 लोगो से भी ज्यादा का ऑफ लाइन चलान भी काटा गया है और लोगो को हिलमिट मॉक्स लगा कर चलने को कहां गया है इतना ही नही हम आप को बता दे की देश भर में कोरोना व ब्लैक फंगस जैसी महामारी बिमारी को देखते हुये कौशाम्बी जिले की पुलिस अधिक्षक व जिले भर की पुलिस प्रशासन बहुत ही तेजी क्षेत्र भर में सर्तक हो चुकी है
24/5/2021ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी कांस्टेबल रमेश कुमार परशुराम घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। आर पी एफ दारोगा राम कुमार और कांस्टेबल रामचंद्र ने मृतक को लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच देवनाथ 55 वर्ष पुत्र सुंदर पासी निवासी अखाड़ा पर ग्रामसभा कनवार के रूप में की। पत्नी शकुंतला देवी के अनुसार मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी परिवार से दूर अपने ट्यूबवेल पर रात दिन रहता था। मृतक की पत्नी सोमवार को सुबह ट्यूबेल पर खाना पहुंचाने गई नहीं मिलने पर पति को खोजने निकली तो मौत की खबर पाते ही पैरों तले से जमीन खिसक गई रोना बिलखना शुरू हो गया।
*दो महीने के बीच हटाए गए दो चौकी इंचार्ज लेकिन 20 लाख रुपए के जेवरात और 18 लाख रुपये नगद की चोरी का नहीं हो सका खुलासा*
मनोज कुमार कौशांबी ब्यूरो चीफ
कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा पुलिस चौकी अंतर्गत अझुवा कस्बा और आसपास में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है इलाके की सबसे चर्चित चोरी अझुवा कस्बे के किराना गली में गोपी चन्द्र केशरवानी पुत्र मुन्ना लाल केशरवानी के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था छत के सहारे घुसे चोर 20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित 18 लाख नगदी उठा ले गए थे घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस आला अधिकारी भी पहुंचे थे और आश्वासन दिया था कि घटना का जल्द खुलासा होगा चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने एक एक कर कई लोगो को गिरफ्तार कर उन्हें यातनाएं भी दी लेकिन चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नही कर सकी
बीस लाख रुपए के जेवर समेत 18 लाख रुपये नगदी की चोरी की घटना को दो महीने से अधिक बीत चुके हैं और इस चोरी की घटना के खुलासे में पुलिस रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है खुलासा के नाम पर लोगो को पकड़ना फिर लेन देन कर छोड़ना ब्यवस्था का हिस्सा बन गया है और अब पुलिस इस घटना को जैसे भूल चुकी है परिजनों और आसपास के लोगों की बातों को मानें तो घटना को अंजाम देने वाले लोग सार्वजनिक है और जन-जन की जुबान में उनके नाम हैं लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पहचान पा रही है छत के सहारे भीतर घुसे चोर बाहरी नहीं हो सकते चोरों का भुक्तभोगी के घर आना-जाना रहा होगा वरना उन्हें कैसे पता कि किस कमरे में भुक्तभोगी के जेवर और नकदी रखी हुई है भुक्तभोगी के छत की दीवार जिन लोगों के घरों से जुड़ी हुई है उन्हीं लोगों के बीच आधा दर्जन घरों के बीच चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही छत के सहारे भीतर घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया था पुलिस इस मामले में अपनी जांच की दिशा बढ़ाए तो चोरी की बड़ी घटना का खुलासा जल्द हो सकता है लेकिन क्या इस चर्चित चोरी की घटना का पुलिस खुलासा कर पाएगी या फिर अन्य घटनाओं की तरह यह घटना भी पुलिस अभिलेखों में दफन हो जाएगी।
कौशांबी जनपद के नोडल अधिकारी सुधीर महादेव बोबडे़ सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद की अध्यक्षता में गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद में कोविड-19 के संबंध में संचालित निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी ने कोविड-19 के रूप में वैश्विक महामारी की वर्तमान स्थिति एवं सम्भावित तीसरी लहर से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियांे के संबंध में जनपद में संचालित निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की। उन्होने अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियांे को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया है। कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की तीसरी लहर से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति समय से करा लें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। नोडल अधिकारी ने निजी अस्पतालों में बेडों की क्षमता तथा आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि सम्भावित तीसरी लहर से बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की सम्भावना है, जनपद के सरकारी अस्पतालों में कुल तीन पीडियाट्रिशन है, जबकि निजी अस्पतालों ने बताया कि उनके पास एक भी पीडियाट्रिशन नहंी है इस प्रकार स्पष्ट है कि किसी विषम परिस्थिति में इस महामारी से निपटने के लिए अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थिति निजी अस्पतालों को सुझाव दिया गया कि वे अपने यहंा अभी से माननीय सांसद, माननीय विधायक गणों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पीडियाट्रिक बेडों की व्यवस्था कर लें, इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में भी पीडियाट्रिक इन्टेन्सिव केयर यूनिट की तैयारी पूर्ण कर ली जाये। साथ ही सिम्टोमैटिक, प्राइमरी, मॉडरेट व सवियर स्टेज के मरीजों के लिए अलग-अलग मेडिकल किट भी तैयार कर ली जाये जिससे सम्भावित तृतीय लहर आने पर त्वरित उपचार सम्भव हो सके। बैठक में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनके यहंा कोविड-19 टेस्ट की अनुमति नहीं इसके लिए समय-समय पर आरआरटी टीम अस्पताल में आकर मरीजों का कोविड टेस्ट करती है और जो मरीज कोविड संक्रमित पाया जाता उसे कोविड प्रोटोकाल के तहत सरकारी अस्पताल अथवा होम अइसोलेशन में भेज दिया जाता है, इस प्रकार यदि निजी अस्पतालों को एन्टीजन टेस्ट की सुविधा प्रदान कर दी जाये तो कोविड मरीज की समय से पहचान होगी, जिससे उसका त्वरित उपचार शुरू हो जायेगा। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में लोकल स्तर पर एक भी पैथोलैब नहीं है सभी निजी अस्पातल कलेक्शन एजेन्ट के माध्यम से पैथोलॉजी टेस्ट कराते हैं, यदि इस जनपद में किसी निजी अस्पताल में अथवा व्यक्तिगत स्तर पर पैथलैब बनाया जाता है तो इसके लाभदायक/सकारात्मक परिणाम होंगे। इसी प्रकार जनपद में एक भी आक्सीजन गैस प्लॉन्ट अथवा रिफलिंग प्लॉन्ट नहंी है। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालांे में जनपद के बाहर से आक्सीजन सिलेन्डर की व्यवस्था हो रही है। डॉ0 नीतू कनौजिया तेजमती हास्पिटल, मंझनपुर द्वारा बताया गया कि उनके यहंा आक्सीजन प्लान्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में यह भी सुझाव दिये गये कि यदि सामूहिक भागीदारी के आधार पर जनपद में आक्सीजन रिफिलिंग प्लॉन्ट लगाया जाये तो कोविड-19 के दौरान एवं उसके बाद भी इसका व्यावसायिक उपयोग होता रहेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ0 एसके झॉ सहित अन्य अधिकारीगण एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
उदिहिन चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
रंजीत कुमार यूपी मीडिया इंचार्ज
सिराथू कौशांबी। मो पइंसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरी कटरा धाता सिराथू रोड पर बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दो लोगों को मामूली चोटें आईं। लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पइंसा पुलिस और उदिहिन चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने घायलों को उपचार हेतु चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
आपको बताते चलें कि रामलाल जोगी उम्र 40 वर्ष और पत्नी सकून उम्र 35 वर्ष निवासी हिसामबाद अपनी साइकिल से चूड़ी खरीदने के लिए धाता जा रहे थे कि पइंसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार बम्बूपुर निवासी अंकित सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र पुष्पराज सिंह और इंद्रजीत पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह व बबलू सिंह की साइकिल सवार से जोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने देखा तो घायलों की तरफ दौडे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे उदिहिन चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। जिसमें रामलाल और इंद्रजीत की हालत गंभीर रूप से नाजुक होने पर एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया और दो लोगों का जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज चल रहा है।
कौशाम्बी = सैनी थाना जबाज SI आत्मा प्रसाद यादव क्षेत्र में लॉकडाउन का जाऐजा ले निकले थे टेढ़ीमोड चौराहे पर बिना मॉक्स के घुमरहे लोगो को सैनी थाना के जबाज SI आत्मा प्रसाद यादव व पुलिस बल धर्मेन्द्र कुमार ,विनोद कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ कल शाम 6:30 बजे टेढ़ीमोड चौराहे में लॉकडाउन का जाऐजा लेने निकले थे तभी टेढ़ीमोड चौराहे पर बिना कोई अवश्यक कार्य व बिना मॉक्स के घुमते हुये लोगो को रूकवा कर के दो पहियां वाहनो के 4 से 5 गाड़ियो का ऑनलाइन चलान किया और सरकार के दिशानिर्देशो के पालनो का पालन करने को कहां और वही बिना मॉक्स के घूम रहे लोगो के साथ सक्ती से पेस आते हुये कहां की अगर अब कोई भी ब्यक्ती बिना अवश्यक कार्य के व बिना मॉक्स के घूमते हुये दिखाये दिये तो उन पर कोविड 19 लॉकडाउन का उलघन करने के जुल्म में उन पर सक्त से सक्त कानूनी कार्यवाई की जाऐगी
कौशाम्बी = कोविड 19 जैसी महामारी के चलते पूरे प्रदेश भर में समपूर्ण लॉकडाउन का महोल चल रहां है हम आप को बता दे की सैनी थाना व कड़ा धाम थाना क्षेत्र में खुले आम बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर व ट्रके सैनी थाना व कड़ा धाम थाना इन दोनो थानो के बीच से हो कर प्रतिदिन 100 सौकड़ो गाडियां गुजर रही आखिर जब राज्य सरकार ने ओवर लोड़ गाडियो पर रोक लगा रखी है तो जिले भर में ओवर लोड़ सौकड़ो गाडियां आखिर किसके दम पर निकल रही है जिला प्रशासन के दम पर व जिले के किसी बड़े नेताओ के दम पर य फीर जिले भर के पुलिस प्रशासन के दम पर निकल रही है
बालू भरी ओवर लोड़ ट्रैक्टर व ट्रके हम आप को इस बिडियो के माध्यम से दिखाना चाहेगे की इसी प्रकार की ओवर लोड़ ट्रक ने आज से कुछ माह पहले देवीगंज चौराहे पर एक साथ एक ही परिवार के कैई लोगो की मौत का करण बना था उसके बाद भी आज तक जिला प्रशासन के व्दारा बालू भरी ओवरलोड़ ट्रैक्टर व ट्रको पर पूरी तरह रोक नही लगा पाई है आखिर क्यो क्या जिला पुलिस प्रशासन आवैध खन्न करने वाले दबंग लोगो से दर रही है या फिर इन दबंग लोगो पर कोई कानूनी कार्यवाई करना नही चाह रही है आखिर यह तो पूरी तरह से जॉच का बिषय बन रहां है