डाकघर सिराथू कौशाम्बी के पोस्ट मैन श्री मोहन लाल जी हुए सेवानिवृत्त

कौशाम्बी सिराथू डाकघर में पोस्ट मैन के पद पर कार्यरत ग्राम कनवार के श्री मोहन लाल पुत्र स्व श्री जियालाल जी 33 वर्ष तक सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। बताते चले कि इनकी सन 1988 में जॉइनिंग अर्ध सरकारी (ED) के पद पर हुई थी। 18 वर्ष बाद नवम्बर 2006 में परीक्षा पास कर विभागीय पोस्ट मैन के पद पर नियुक्त हुए।
लगभग 33 वर्ष तक की सेवा के बाद 31/05/2021 को सेवानिवृत्त हुए। इस बीच इनका कार्यकाल बहुत ही

ADVERTISEMENT

सराहनीय रहा । SPM राजमणि तिवारी के अनुसार इन्होंने अपनी 33 वर्ष की सेवा में एक भी शिकायत का मौका नहीं दिया और सदैव पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को पूरा किया। विदाई के समय सारा स्टॉप इनका साथ छूटने से रो पड़ा। इस अवसर पर SPM राजमणि तिवारी सिराथू, डाक सहायक जाबिर अली, डाक सहायक नवल प्रताप सिंह, SPM संजय कुमार कड़ा, राजेन्द्र पोस्ट मैन, ब्रांच पोस्ट मास्टर शाखा अवधेश कुमार पोस्ट ऑफिस सिराथू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started