कौशाम्बी के थाना कड़ा के दारानगर के उमेश कुमार सोनकर पुत्र लल्लू प्रसाद सोनकर की पुत्री कल्पना(परिवर्तित नाम) का प्रेम प्रसंग पइंसा थाना के अफजलपुर उंवारी के राज पुत्र गुलाब के साथ चल रहा था। राज अपनी प्रेमिका से चोरी चुपके से मिलने बीच बीच आया करता था।
बीती कुछ दिन पहले की रात को लगभग 10 बजे लड़की के घर वाले खाना खा कर सो गए और सुबह देखा तो लड़की घर से गायब थी। यह देख घर वाले परेशान होकर ढूढने लगे। लड़की के पिता ने लड़के के पिता गुलाब से फोन पर बात की तो लड़के के पिता ने दो तीन दिन में पता लगाकर भेजने को कहा लेकिन लगभग 4 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला तब लड़की के पिता उमेश कुमार ने थाना कड़ा में रिपोर्ट लिखवाया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उमेश कुमार का आलाधिकारियों से निवेदन है कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाय।



