कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पोल नंबर 895/8 कानपुर से प्रयागराज को जाने वाले रेलवे ट्रैक के बगल में एक अधेड का क्षत विक्षत शव लगभग सुबह 10 बजे मिला।

24/5/2021ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी कांस्टेबल रमेश कुमार परशुराम घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया।
आर पी एफ दारोगा राम कुमार और कांस्टेबल रामचंद्र ने मृतक को लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की शिनाख्त परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच देवनाथ 55 वर्ष पुत्र सुंदर पासी निवासी अखाड़ा पर ग्रामसभा कनवार के रूप में की।
पत्नी शकुंतला देवी के अनुसार मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी परिवार से दूर अपने ट्यूबवेल पर रात दिन रहता था।
मृतक की पत्नी सोमवार को सुबह ट्यूबेल पर खाना पहुंचाने गई नहीं मिलने पर पति को खोजने निकली तो मौत की खबर पाते ही पैरों तले से जमीन खिसक गई रोना बिलखना शुरू हो गया।

ADVERTISEMENT

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started