मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

उदिहिन चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सिराथू कौशांबी। मो पइंसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरी कटरा धाता सिराथू रोड पर बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दो लोगों को मामूली चोटें आईं। लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पइंसा पुलिस और उदिहिन चौकी इंचार्ज बलराम सिंह ने घायलों को उपचार हेतु चारों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

आपको बताते चलें कि रामलाल जोगी उम्र 40 वर्ष और पत्नी सकून उम्र 35 वर्ष निवासी हिसामबाद अपनी साइकिल से चूड़ी खरीदने के लिए धाता जा रहे थे कि पइंसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार बम्बूपुर निवासी अंकित सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र पुष्पराज सिंह और इंद्रजीत पटेल उम्र 18 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह व बबलू सिंह की साइकिल सवार से जोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने देखा तो घायलों की तरफ दौडे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे उदिहिन चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। जिसमें रामलाल और इंद्रजीत की हालत गंभीर रूप से नाजुक होने पर एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया और दो लोगों का जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज चल रहा है।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started