सिराथू कौशांबी। वैश्विक कोरोना महामारी से निपटने के लिए अजुहा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी की अगुवाई में दर्जनों व्यापारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई। उन्होंने सुझाव दिया कि आवश्यक वस्तुओं को बेचने के लिए स्टाक बोर्ड में उचित मूल्य अंकित कर दूध फल सब्जी किराना की दुकान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक ही उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम द्वारा खोलने की अनुमति दी गई है। दुकानदारों को 2 गज की दूरी मास्क सैनिटाइजर दुकान पर रखना अनिवार्य है। दुकानदारों को फैसला लेना होगा की यदि ग्राहक ने मास्क नहीं लगाया तो सामान नहीं दिया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि निर्धारित समय से ही दुकान खोलें। धूम्रपान से संबंधित गुटखा तंबाकू उत्पाद आदि बेचने वाले किराने के दुकानदार अपने दुकान के सामने स्टॉक एवं रेट बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी संजय केसरवानी आदित्य केशरवानी अमृतलाल केसरवानी संजीव कुमार सहित दर्जनों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
कस्बे में हुई व्यापारियों की बैठक लिया गया अहम फैसला
