*कोखराज पुलिस द्वारा मुठभेड़ मे 03 गो तश्करों को किया गया गिरफ्तार आज दिनांक 21-04-20 21
जनपद कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह कौशाम्बी , अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व क्षेत्राधिकारी सिराथू के कुशल निर्देशन में अपराध अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अवैश शस्त्र की तस्करी व अवैध रूप से परिवहन के क्रम मे उप निरक्षक मोहम्मद जमीर , उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह , कांस्टेबल विक्रम सिंह , कांस्टेबल अनूप कुमार व कांस्टेबल चेतन बाबू , कांस्टेबल विवेक यादव की तलाश वांछित अपराधी एवं वारन्टी देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखविर खास सूचना कि एक कन्टेनर जिसका नं0 UP 42 AT 2047 है जो कानपुर की तरफ से आ रहा है यदि इसको रोक कर चेक किया जायेगा तो गोवंश पकडे जा सकते है जिसमे बैलो को ठूस ठूस कर भरा गया है जो बिहार प्रान्त कटने के लिये ले जा रहे है इस सूचना पर विश्वास करके मै प्र0नि0 मय फोर्स के फ्लाई ओवर हाइवे रोड बहद ग्राम सिहोरी बैरियर लगा कर चेकिंग करने लगा अचानक कन्टेनर उपरोक्त द्वारा तेजी से बैरियर तोड कर व टोल को भी क्रास कर भगने लगा जिसके उपरान्त कन्टेनर UP 42 AT 2047 को अपनी गाडी UP 73 G 0215 सरकारी से रोकने का प्रयास किया गया किन्तु कन्टेनर उपरोक्त मे बैठे आरोपियो बार बार गाडी के हूटर व सायरन देने के बाद भी गाडी को नही रोका गया एवं टोल प्लाजा से आगे अचानक गाडी खडी कर उसमे से कूद कर सकाढा गांव स्थित गंगा कछार मे भागने का प्रयास किया जाने लगा ललकराने पर पुलिस पार्टी पर उक्त कन्टेनर चालक व उसके सांथियो द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक हम पुलिस पार्टी पर फायर किया कि हम लोग बाल बाल बच गये जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षार्थ फायर करते हुए उपरोक्त भागे हुए तीनो व्यक्तियो को घेरघार कर पकड़ लिया गया , तीनो व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहला अपना नाम 1. गुड्डू पाल पुत्र सुभाष पाल उम्र 23 वर्ष 2. कुलदीप पाल पुत्र बुद्धापाल उम्र 19 वर्ष निवासीगण चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी 3. इरफान मोहम्मद पुत्र अल्ताफ बंजारा ग्राम केदारपुर थाना शुक्ल बाजार अमेठी उत्तर प्रदेश बताया जिनकी जामा तलाशी से दो अदद तमन्चे 315 बोर व 04 अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिनके विरूद्ध सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
इरफान मोहम्मद S/O अल्ताफ बंजारा ग्राम केदारपुर थाना शुक्ल बाजार अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
गुड्डू पाल S/O सुभाष पाल उम्र 22 वर्ष चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी ।
कुलदीप पाल S/O बुद्धापाल उम्र 20 वर्ष चकिया गुलामीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी ।
नं0 UP 42 AT 2047 का वाहन स्वामी नाम पता अज्ञात
पंजिकृत अभियोग
मु0अ0सं0 181/21 धारा 307/353/332 भादवि0 व 3/5क/ख/8 गोवध निवारण अधिनियम
अभियुक्त इरफान मोहम्मद पुत्र अल्ताफ बंजारा के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद होने पर मु0अ0सं0 182/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
अभियुक्त गुड्डू पाल पुत्र सुभाष पाल के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद होने पर मु0अ0सं0 183/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजिकृत किया गया ।
बरामदगी विवरण
दो अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद द जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
30 अदद बैल
एक अदद कन्टेनर नं0 UP 42 AT 2047
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
- उप निरीक्षक मोहम्मद जमीर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
- उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह चौकी हर्रायपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
- कांस्टेबल विक्रम सिंह कोखराज कौशाम्बी ।
- कांस्टेबलअनूप कुमार थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
- कांस्टेबल चेतन बाबू चौकी हर्रायपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
- विवेक यादव चौकी हर्रायपुर थाना कोखराज ।
