घरेलू कलह से तंग आकर नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या

*मृतका के परिजनों ने लगाया ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप*

कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बे में घरेलू कलह से तंग आकर एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता के परिजनों की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बताते चलें कि सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन निवासी रामसेवक ने अपनी पुत्री गीता उम्र लगभग 19 वर्ष की शादी जयकरन पुत्र सुरेश कुमार पासी निवासी वार्ड नंबर 3 शांति नगर नगर पंचायत अजुहा थाना सैनी के साथ 25 अप्रैल 2020 को वैश्विक कोरोना महामारी काल में रीति रिवाज के साथ किया था। सोमवार की सुबह गीता देवी ने अपनी मां केला पति से फोन पर बताया कि पति और ससुर ने लात घुसा से मारपीट दिया है। बेटी की पीड़ा सुनते ही परिजन ससुराल आ ही रहे थे कि दामाद ने फोन कर बताया कि गीता देवी ने जहर खा लिया है। ससुराली जन नवविवाहिता की हालत नाजुक देख आनन फानन क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक के अनुसार गीता देवी की मौत हो गई थी।


नवविवाहिता के पिता रामसेवक सैनी थाना पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि मेरी पुत्री गर्भवती गीता देवी को ससुराली जन पति ससुर ननंद ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर जहर खिलाकर मार डाला है। मृतका के परिजनों की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार करते हुए
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्भवती नवविवाहिता की मौत से मायके पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।


नवविवाहिता के ससुराल के पड़ोसी जनों ने बताया कि 3 दिन से गीता देवी ससुर, पति से झगड़ा करती थी। 3 दिन पति ससुर खाली पेट परिवार का पालन पोषण करने के लिए पल्लेदारी करने बाजार चले जाते थे। सोमवार की सुबह रोजमर्रा की तरह रोजी रोटी कमाने के लिए पति जयकरन, ससुर सुरेश पासी बाजार पल्लेदारी करने चले गए थे। सूनसान पाकर नवविवाहिता ने पेट में पल रहे बच्चे की परवाह न करते हुए जहर खा लिया। नवविवाहिता की नाजुक हालत की सूचना मिलते ही पति और ससुर आनन फानन बाजार से आकर उपचार कराने के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहींगर्भवती मृतका की मां केला पति ने बताया कि ससुराली जनों ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डाला है।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started