19/4/2021कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ब्रेकर से अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। संवत मऊ थाना खागा जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय सरवन के लड़के के गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे चार पहिया वाहन सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन पुलिस ने क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया।
आपको बताते चलें कि स्वर्गीय सरवन निवासी संवत मऊ थाना खागा जनपद फतेहपुर के पुत्र पिंटू की गोद भराई की रस्म अदा करने के लिए सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव निवासी शिवनारायण शर्मा उर्फ झल्लर के यहां परिवार सहित चार पहिया वाहन में सवार होकर जा ही रहे थे कि अजुहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेकर से अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। ट्रक में जोरदार टक्कर लगने से चार पहिया वाहन में सवार होरी लाल पुत्र राम आसरे 60 वर्ष, सनोज कुमार पुत्र राम आसरे 35, सपना देवी पत्नी सनोज कुमार 30, नितिन कुमार पुत्र होरीलाल 15 वर्ष
को गंभीर चोट आ गई। सड़क दुर्घटना होते ही आसपास के लोग घटना के बारे में पुलिस को सूचना दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग से चंद कदम की दूरी पर अजुहा पुलिस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
