18/4/2021कौशांबी। वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने 36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर पंचायत अजुहा अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता मय कर्मचारी पूरे नगर में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन करते नजर आए। कस्बे की गल्ला मंडी सब्जी मंडी विद्यालयों मंदिरों सार्वजनिक स्थानों की गलियों प्रमुख चौराहों पर साफ सफाई करते हुए सैनिटाइजेशन भी किया गया।
36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन कस्बे की किराना गली, आदर्श गली, सनई मंडी, भोला चौराहा, शायरी माता की दुकानें अधिकांश बंद रही। लेकिन पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी घुमाई रेलवे फाटक पर सब्जी की दुकानें गुटका पान मसाले बिना मास्क लगाए दुकानदार धड़ल्ले से बेचते हुए नजर आए। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इसी क्रम में नगर पंचायत कड़ा धाम नगर पंचायत सिराथू सैनी बस स्टॉप के प्रमुख चौराहों गलियों में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में सफाई कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन करवाया। संपूर्ण लॉकडाउन का असर इन क्षेत्रों में आंशिक रहा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें चोरी चुपके खुलती दिखाई दी।
कोरोना महामारी आपदा में मध्यम वर्गीय लोगों की जेब हो रही ढीली मालामाल हो रहे किराना व्यवसाई
सिराथू कौशांबी। संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा नगर पंचायत अजुहा, सैनी, सिराथू, देवीगंज, कडा, मूरतगंज के प्रमुख किराना व्यवसायियों ने ट्रांसपोर्ट बंद होने से माल ना आने का बहाना कर धूम्रपान संबंधित गुटका बीड़ी सिगरेट सुपारी तंबाकू सुरती का रेट डेढ़ से दोगुना महंगा करके ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों तथा ग्राहकों को बेचकर लूटने का कार्य कर रहे हैं। दिन दूनी रात चौगुनी किराना व्यवसायियों की आमदनी बढ़ती ही जा रही है। मध्यम वर्गीय, किसानों, मजदूरों की आमदनी लाख डाउन में भले ही ठप हो गई हो। लेकिन यह किराना व्यवसाई अच्छी जिंदगी जीने के लिए ग्रामीणों को दिनदहाड़े लूटने का कार्य कर रहे हैं। कौशांबी जनपद के आला अधिकारी इन किराना व्यवसायियों के स्टॉक रूम और गोदाम पर छापामार कार्यवाही कर अगर खंगाले तो करोड़ों का डंप माल इनके गोदामों से मिलेगा। कस्बे के नागरिकों समाजसेवियों ने इन मनबढ़ थोक किराना व्यवसायियों द्वारा डेढ़ से दोगुना दामों में खाद्य पदार्थ धूम्रपान से संबंधित सामान चोरी चुपके माल खत्म होने का बहाना कर आओ ने पौने दामों पर बेचा जा रहा है। इन किराना व्यवसायियों की मनमानी को रोकने के लिए जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया है।






